-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार तड़के एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।

गोदाम से लपटें उठतीं।

यह पूरा मामला चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव का है। यहां अब्दुल कलाम नाम के व्यक्ति का टीन शेड के बने गोदाम में पांच सालों से कारोबार चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटें उठने पर लोग दौड़े और करीब 5:40 बजे दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 10:40 मिनट पर पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फाेटो लखनऊ की है। यहां प्लास्टिक गोदाम में लगी आग को काबू में कर लिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mytByK