-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी कैंट स्टेशन के बाहर शुक्रवार को अनियंत्रित टाटा इंडिगो कार टैक्सी संख्या -UP 65CT 2511 ने पांच लोगों रेलिंग तोड़ते हुए कुचल दिया। सभी घायलों तत्काल कबीर चौरा स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी है।

टैक्सी स्टेशन प्रीपेड टैक्सी बूथ की थी

अपर मण्डल रेल प्रबंधक रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि स्टेशन पर मेन एंट्री पोर्च की रेलिंग तोड़ते हुए अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को घायल कर दिया। तीन लोग एक ही परिवार से है। सभी घायलों का इलाज कबीर चौरा अस्पताल में चल रहा है। टैक्सी स्टेशन प्रीपेड टैक्सी बूथ की थी जो राजेश यादव के नाम से निबंधित है।

सामने बाइक सवार के आने से घटना हुई

गाड़ी प्रीपेड बूथ से निकल रही थी, तभी अचानक एक बाइक सवार विकास पांडेय (35वर्ष) अचानक कार के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर स्टेशन के मुख्य द्वार के रेलिंग तोड़ते हुए स्टेशन के बुकिंग हॉल के बाहर घुस गयी।

उस हाल के बाहर चिरईगांव के जमुना प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी,बच्चे और बहन के साथ बुकिंग हाल के बाहर बैठे थे। कार इन्हें हिट करते हुए रुक गयी। जिससे मीरा देवी( 40वर्ष ), बेटी दिव्या गुप्ता( 21वर्ष ) और उनकी बहन आशा गुप्ता 38 वर्ष घायल हो गए। बगल में ही बैठे रिक्शा चालक मंगरु के भी सर में चोट लगी है। बाइक सवार विकास को भी पैर में चोट लगी है,इसका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाँच घायलों में से तीन एक ही परिवार से है। बताया जा रहा है कि घायल धूप में बाहर बैठे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LJ6lRX