-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। यहां खंदौली इलाके में एक ही दिशा में जा रहे टैंकर और कार में भिड़ंत हो गई। इससे टैंकर के तेल की टंकी फट गई और कार में आग लग गई। कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार लपटों से घिरे थे। वे मदद की गुहार लगा रहे थे। लेकिन फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक कार व उसमें सवार लोग जल चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बात की पड़ताल शुरू की है कि कार सवार कौन थे और कहां के रहने वाले थे?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुए इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

हादसे के बाद मौके पर जुटे पुलिस व दमकल कर्मी।

कार सेंट्रल लॉक थी, डीजल टैंक फटने से लगी आग

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के नंबर (UP 32 KW 6788) की एक कार में सवार होकर 5 लोग दिल्ली की तरफ जा रहे थे। कार सुबह करीब 5 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा से करीब 4 KM पहले झरना नाले के पास पहुंची थी कि अचानक आए एक टैंकर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। कार तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर टैंकर के डीजल टैंक से टकराई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवार गाड़ी से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके सभी प्रयास असफल हुए। कार सेंट्रल लॉक होने के कारण नहीं खुल सकी।

कार में एक बच्चा, एक महिला व तीन पुरुष के होने की संभावना
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक टैंकर का ड्राइवर व क्लीनर मौके से भाग चुके थे। लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस और दमकल की गाड़ी एक घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। कार में सवार लोग तब तक जल चुके थे। घटना के कारण करीब 1 घंटे यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात को रोक दिये जाने की चर्चा है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों में एक बच्चा, एक महिला व तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि परिवार वालों के आने के बाद ही हो पाएगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कार लखनऊ के किसी राजकुमार के नाम रजिस्टर्ड है। सभी मृतक उन्नाव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

DM-SSP ने घटना स्थल का लिया जायजा

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आगरा के जिला अधिकारी प्रभु एन सिंह और SSP बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह के अनुसार टैंकर का फ्यूल टैंक फटने के कारण कार में आग लगी थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक से जानकारी ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो आगरा की है। यहां यमुना एक्सप्रेस वे पर टैंकर से टकराने के बाद कार धू-धूकर जल गई। उसमें सवार 5 लोग जिंदा जल गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Cx6QE