-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

ब्रिटेन में एक हफ्ते में कोविड-19 के दूसरे और नए वैरिएंट का पता चला है। इसके बाद भारत समेत दूसरे देशों में खास सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट है। इसी बीच केंद्र सरकार ने योगी सरकार को एक सूची भेजी है, जिसमें पता चला है कि 50 यात्री लंदन से UP लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन यात्रियों की विशेष निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को लगाया है। यात्रियों को अनिवार्य रुप से 10 दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। मास्क लगाना भी जरूरी है।

CMO बोले- मोबाइल नंबर से लोकेशन ली जाएगी

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम ऐसे लोगों की जानकारी करेगी जो कुछ दिनों पहले ब्रिटेन की यात्रा करके लौटे हैं। उनकी अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच की जाएगी। ब्रिटेन से आए यात्रियों के मोबाइल नम्बर से लोकेशन ली जाएगी। विशेष निगरानी 9 दिसम्बर से अब तक आने यात्रियों की होनी है। इसी तरह यूरोपीय देशों की यात्रा से लौटे लोगों को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनमें कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो वह तत्काल अपनी जांच कराएं और अस्पताल में भर्ती हो जाएं।


24 घंटे में कोरोना के 1,233 नए केस‚ 22 की मौत
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,233 नए केस मिले हैं‚ जबकि इसी दौरान 22 संक्रमितों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस अब 16,378 बचे हैं और रिकवरी दर बढ़कर 95.74 फीसद हो गयी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,233 नए केस मिले हैं‚ जबकि इसी दौरान 22 संक्रमितों की मौत हो गयी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KW9Yn2