-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

मौसम में उतार चढ़ाव के साथ अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री पहुंच गया है। दृश्यता कम होने के कारण सोमवार शाम तक 5 विमानों को निरस्त करना पड़ा और आधा दर्जन से ज्यादा विमान घंटों देर से एयरपोर्ट पहुंची।

30 दिसंबर तक मौसम के साफ होने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया धूप अच्छी निकलने के बाद भी तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। हवा का दबाव कम होने की वजह दोपहर तक कोहरा कम होगा। लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर में शहर लिपट जाएगा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस से और कम होने के आसार है।

कोहरे की वजह से 5 विमान सोमवार को निरस्त हुए। जिनमें इंडिगो 6E 519 दिल्ली- वाराणसी, 6E 671 दिल्ली-वाराणसी, 6E 224 बेंगलूर-वाराणसी, 6E 428 कोलकाता-वाराणसी और गो एयरवेज G8 404 दिल्ली-वाराणसी निरस्त रहे। कोहरा का ट्रेनों पर भी रहा। नई दिल्ली मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन भी तीन घंटे देर से पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3asvfjc