वाराणसी में कश्मीर से आने वाली बर्फीली पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा है। सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक किमी की रफ्तार से सतह पर चलने वाली हवाओं ने गलन बढ़ा दिया है।
अभी तीन दिनों तक ठंड और बढ़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कश्मीर की ओर आने वाली हवाएं तापमान में परिवर्तन ला रही है। रविवार को तेज धूप के बाद भी ठंड बढ़ा हुआ था। 25 दिसंबर तक ठंड और बढ़ने के आसार हैं। गंगा के मैदानी इलाकों के सतह पर हवाओं की रफ्तार में भी इजाफा होगा।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने खुले में सो रहे लोगों को शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया है। शेल्टर होम में कंबल और गद्दे की व्यवस्था को पूर्ण रखा जाए। साथ ही शहर के चिन्हित चौराहों पर, घाटों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।
खराब मौसम के चलते तीन फ्लाइट रद्द
मौसम की खराबी के चलते वाराणसी से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट रविवार को रद्द रही। इनमें इंडिगो का विमान 6E 671 दिल्ली-वाराणसी, 6E 224 बेंगलूर-वाराणसी और 6E 428 कोलकाता-वाराणसी शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atFPGx