-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी और दो कर्मियों को बंधक बनाकर 11 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड में कंपनी का पूर्व कर्मचारी आकाश शामिल था। उसे गोदाम की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने आकाश को सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुनारी चौराहे पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

लूट के 9 लाख रुपए बरामद

SSP बबलू कुमार ने बताया कि रविवार देर रात सुनारी चौराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह गिर पड़ा। उसे घेरकर पुलिस टीम ने दबोच लिया।

फरार बदमाश की तलाश जारी

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी पहचान आकाश गुप्ता के रुप में हुई। वह पूर्व कंपनी में काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इस बीच मौका पाकर आकाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो आगरा की है। मुठभेड़ स्थल पर जुटे पुलिस के अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rvmoDn