-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 28वा दिन है। साथ ही प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी है। भारत मे किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस बुधवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत सांसदों-विधायकों को घेरेगी। स्थानीय नेता उनके घरों पर पहुंचकर ताली और थाली बजायेंगे। उससे पहले रात से ही दिग्गज नेताओं के घर पुलिस का पहरा लग गया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के घर पुलिस का पहरा है।

किसानों के समर्थन में जनसंपर्क कार्यालय घेरने की योजना

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया किसानों के संघर्ष में तमाम विपक्षी पार्टियां समर्थन में है। कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से फैजाबाद तक देश का किसान परेशान है। केंद्र की सरकार जिद पर अड़ी है। कड़ाके की ठंड में कई किसान शहीद भी हो गये।

कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का पूरे देश मे समर्थन किया था।कांग्रेस पूरे देश मे किसान आंदोलन को एक अभियान बनाने में लगी है। उत्तर प्रदेश में CM योगी की सरकार कांग्रेस में बड़े नेताओं के घर रात से ही पहरा बिठाये है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेसी नेताओं के घर रात से ही पुलिस का पहरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aClMWI