-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे हैं। देर रात योगी ने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मिले दिव्यांगों व जरुरतमंदों को कंबल बांटा और रैन बसेरे में ठहरे श्रमिकों और परीक्षार्थियों से बातचीत की। कोई परीक्षार्थी सहारनपुर से तो कोई मुजफ्फरनगर से आया था। CM योगी ने इतनी दूर परीक्षा देने आने का कारण भी पूछा। फिर कहा कि मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें।

सीएम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

अफसरों को दिए अलाव जलाने के निर्देश

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात 9 बजे गोरखनाथ मंदिर से निकलकर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरे का अचानक निरीक्षण किया। यहां सभी 10 बेड फुल थे। अधिकतर जेल वार्डन की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी थे। मुख्यमंत्री ने तकरीबन सभी से उनका परिचय और गोरखपुर आने का कारण पूछा और सुविधाओं की जानकारी ली। यहां से निकलने के बाद योगी रेलवे परिसर में मिले जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया। इसके बाद झूलेलाल मंदिर के सामने बने रैन बसेरा का अवलोकन किया। योगी ने अफसरों को रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमित अलाव जलवाने का निर्देश दिया।

मऊ में जनसभा, वाराणसी में विकास कार्यों की होगी समीक्षा

बता दें कि आज मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए वाराणसी जाएंगे। शाम को वे सर्किट हाउस में BJP पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मंडलीय समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का हाल जानेंगे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री मऊ जिले का दौरा करेंगे। वे यहां 136.35 करोड़ रुपए की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो गोरखपुर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEeSoO