-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्वधर्म समभाव का संदेश देने के मकसद से सीएम योगी की पहल पर रविवार को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर साहिबजादा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची गुरु ग्रंथ साहब जी की सवारी का अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने स्वागत किया।

यहां आयोजित गुरुबाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और सिख पंथी शामिल हुए। साहिबजादा दिवस सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों तथा माता के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जा रहा है।

सीएम आवास पर पहली बार मनाया जा रहा है

लखनऊ में सीएम आवास पर पहली बार साहिबजादा दिवस भी मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर साहिबजादा दिवस का आयोजन किया गया।

गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत की याद में मनाया जाता है

यह दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि साहिबजादा दिवस की तरह ही इससे पहले गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया था। इसमें योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। तब सिख समुदाय के 200 से 250 लोगों ने लंगर व प्रसाद ग्रहण किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाता है। सीएम आवास पर यह पहली बार मनाया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmHtep