-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश ही नहीं देशभर में आज किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद को लेकर राजनीतिक दलों ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर गुस्सा निकालते हुए केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों की समर्थक बताया है।

अखिलेश यादव ने कहा- जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे

कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे... वो क्या हमसे निपटेंगे।

इससे पहले उनको सोमवार को कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही लखनऊ पुलिस ने ने धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार कर किया था। उनके खिलाफ लखनऊ में महामारी एकट के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया है।

##

प्रियंका गांधी का भी हमलावर ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये "करो या मरो" की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ है।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने तथा पीएम मोदी के लिए 16,000 करोड़ का स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों को 14000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। यह सरकार तो केवल देश के अरबपतियों के बारे में सोचती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे अरबतियों का हितैषी करार दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RlRn0