-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुंबई दौरे पर हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम के बांड लॉन्च करने के बाद योगी कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इशारों में निशाना साधते हुए कहा है- कंपटीशन अच्छी बात है, लेकिन किसी धमकी नहीं चलेगी। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने होटल ट्राइडेंट के बाहर एक पोस्टर लगाया है, इसमें आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें 'ठग' कहा गया है।

राज्य के उद्योग, राज्य में ही रहेंगे: उद्धव ठाकरे
मंगलवार शाम को इंडियन मर्चेंट ऑफ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में बात करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था, 'महाराष्ट्र मैग्नेटिक राज्य है। उद्योगपतियों में आज भी महाराष्ट्र का आकर्षण कायम है। राज्य का कोई भी उद्योग बाहर नहीं जाएगा, बल्कि अन्य राज्यों के उद्योगपति भी महाराष्ट्र में उद्योग लगाने के लिए आएंगे। राज्य के उद्योग राज्य में ही रहेंगे।

'दम है तो उद्योग बाहर लेकर जाएं'
सीएम उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'कॉम्पटीशन होना अच्छी बात है, लेकिन चिल्लाकर, धमकाकर कोई उद्योग लेकर जाना चाहेगा तो मैं वो होने नहीं दूंगा। आज भी कुछ लोग आपसे मिलने आएंगे और कहेंगे कि हमारे यहां आ जाओ।' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा था, 'दम हैं तो यहां के उद्योग को बाहर लेकर जाएं।'

राउत ने पूछा-क्या अन्य राज्यों को छोड़कर सिर्फ मुंबई से कलाकारों से ही करेंगे बात?
सीएम के आज के दौरे पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पूछा है कि क्या सीएम योगी अन्य राज्यों में बने फिल्म सिटी को लेकर भी वहां के कलाकारों कसे बात करेंगे या फिर सिर्फ मुंबई में ही ऐसा करने वाले हैं? राउत ने कहा, 'मुंबई की फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में फिल्म उद्योग भी बड़ा है, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी हैं। क्या योगी जी इन स्थानों पर भी जाएंगे और वहां के निर्देशकों/कलाकारों से बात करेंगे या क्या वह केवल मुंबई में ही ऐसा करने जा रहे हैं?'

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विभाग अध्यक्ष गणेश चुक्कल ने यह पोस्टर लगाएं हैं।

मनसे ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर
राज ठाकरे की पार्टी MNS ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें 'ठग' कहा है। मुंबई में योगी के होटल के बाहर लगाए पोस्टर में लिखा गया है,'कहां राजा भोज कहां गंगू तेली', नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को UP ले जाने आया है ठग।'

योगी सरकार के मंत्री ने कहा- अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रही शिवसेना और NCP

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने शिवसेना और NCP पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड के जरिए शिवसेना व NCP बॉलीवुड पर दबाव बना रही है। बहुत से फिल्म निर्देशक, निर्माता, कलाकार मुंबई छोड़ कर यूपी आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम योगी ने आज बीएसई के बुल के साथ तस्वीर खिंचवाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37rV6V7