-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर दुनियाभर में जारी है, सर्दी के मौसम में इसका कहर और अधिक बढ़ने की संभावना भी जताई गई थी। हालांकि भारत में इस महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। बात करें बीते 24 घंटों की तो यहां कोविड-19 के 23,067 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,01,46,845 हो गई है।

हालांकि मौतों के आंकड़ों पर गौर करें तो यह बढ़ता नजर आ रहा है। 24 घंटों में यहां ने 336 लोगों ने अपनी जिंदगी खो दी है। इसी के साथ देश में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1,47,092 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्राललय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

विरोध की आग के बीच सरकार अन्नदाता के खाते में ट्रांसफर करेगी 18 हजार करोड़ रुपए

मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों के दौरान 24,661 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। इसी के साथ देश में बीमारी से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 97,17,834 हो गई है। वहीं अभी 2,81,919 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी की दर 95.75 प्रतिशत और मृत्य दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक गुरुवार को 9,97,396 नमूनों का परीक्षण करने के बाद परीक्षणों की कुल संख्या 16,63,05,762 हो गई है।

सबसे ज्यादा 19.1 लाख मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। रोजाना सामने आ रहे नए मामलों में से 70 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली में दर्ज हो रहे हैं।

वहीं कुल मौतों में से 75 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक से दर्ज हो रही हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid 19 India: 23000 new infected in 24 hours, 336 dead
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2M7jNiR