उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। सोमवार को यमुना अथॉरिटी में खोली गई फाइनेंशियल बिड में अमेरिका की कोल्डवेल बैंकर रिचर्ड एलिस (CBRI) साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम सामने आया। इस कंपनी को आगामी 60 दिनों के भीतर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सौंपना होगा। जिसे अथॉरिटी द्वारा शासन को भेजा जाएगा। यह फिल्म सिटी ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी एरिया में बनेगी।
इन कंपनियों ने डाला था टेंडर
यमुना अथॉरिटी एरिया के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनाई जानी है। जिसमें होटल, फूड कोर्ट, स्टूडियो, शूटिंग के लिए इनडोर और आउटडोर लोकेशन की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि यह फिल्म सिटी भविष्य को देखते हुए आधुनिक हो। इस दिशा में दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बसाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने DPR बनाने वाली कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर निकाला था। जिसमें CP कुकरेजा आर्किटेक्ट्स, NDS आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, CBRI साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड व एजिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड ने टेंडर डाला था।
विदेशों में फिल्म सिटी बना चुकी है CBRI
सोमवार को खोली गई फाइनेंशियल बिल में CBRI का नाम सामने आया। अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि CBRI कंपनी विदेशों में स्टूडियो और कई फिल्म सिटी बना चुकी है। उसके अनुभव का लाभ मिलेगा। कंपनी को 14 फरवरी 2021 तक DPR तैयार कर अथॉरिटी को सौंपना होगा। इसके बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37hnlHs