-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसानों का आंदोलन लगातार 17 दिन से जारी है। शनिवार को किसानों ने पंजाब और हरियाणा में टोल फ्री कर दिए हैं। टोल कर्मचारियों को लोगों से टैक्स नहीं वसूलने दिया जा रहा है। किसानों ने ज्यादातर टोल प्लाजा पर कब्जा कर रखा है। उधर, जालंधर में किसानों का समर्थन कर रही सिख तालमेल कमेटी ने रिलायंस ज्वेल्स का शोरूम बंद करवा दिया। 

सांसद डॉ महेश शर्मा के हॉस्पिटल का घेराव
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति से जुड़े लोग नोएडा में सांसद डॉ महेश शर्मा के कैलाश हॉस्पिटल का घेराव करने के लिए पहुंचे हैं। कई लोग सिर मुंडवाकर पहुंचे। कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसानों ने सांसद डॉ महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

राजनाथ सिंह के बाद पीयूष गोयल से मिले चौटाला
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अब रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच किसान आंदोलन पर चर्चा हुई है। 

दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम कल
किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने वाले थे, लेकिन ये कल के लिए टल गया है। किसानों के प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के किसान आज कोटपुतली और बहरोड़ में इकट्ठे हो रहे हैं। कल दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे।

हरियाणा: किसानों ने कई जगह टोल प्लाजा फ्री कर दिए। अंबाला से करीब 15 किमी दूर हिसार हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्जा कर लिया। टोल कर्मचारियों को आने-जाने वालों से टोल नहीं वसूलने दिया जा रहा। NH-44 पर स्थित बस्तारा टोल प्लाजा, करनाल-जिंद हाईवे पर पेऑन्ट टोल प्लाजा भी फ्री कर दिया।

पंजाब: किसानों ने पंजाब में भी टोल प्लाजा फ्री कर दिए हैं। हालांकि, वहां किसान पहले से आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए कई टोल प्लाजा पर 1 अक्टूबर से ही फीस नहीं ली जा रही। पंजाब में नेशनल हाईवे पर 25 टोल हैं। टोल बंद होने से सरकार को हर दिन 3 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

दिल्ली: किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर और टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली-गुडगांव बॉर्डर पर कोई प्रदर्शन नहीं हो रहा। ट्रैफिक मूवमेंट भी नॉर्मल है।

उत्तर प्रदेश: आगरा के टोल प्लाजा पर स्थिति सामान्य है। आगरा के एएसपी (वेस्ट) सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक 5 प्रमुख टोल प्लाजा में से किसी के भी बंद होने की जानकारी नहीं है।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmers Protest Live Updates News
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ncHovX