-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संदेश पद यात्रा निकाला जा रहा है। चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को मडुआडीह पुलिस ने वही रोक दिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि हमें नजरबंद करने की कोशिश की गयी। नाराज कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गये।

पुलिस ने कहा यात्रा का कोई भी अनुमति पत्र नहीं था

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया हमारी पद यात्रा पहले से तय थी। कार्यकर्ता और पदाधिकारी अलग-अलग विधानसभा से पद यात्रा पर निकल रहे है। हम लोगों को जबरदस्ती पुलिस ने रोक दिया। जिला प्रशासन जानबूझ कर परमिशन नही देना चाहती है। पुलिस के अनुसार इनके पास अनुमति पत्र नहीं था।

वरिष्ठ नेता शिवमंगल राम वैध के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। राजेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कोई भी कार्यक्रम कही भी कर सकती है। हम पर पाबंदी क्यों? हम सभी महात्मा गांधी जी मूर्ति पर माल्यार्पण करना चाह रहे थे। हमें रोक दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने पद यात्रा रोका तो जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल कार्यकर्ताओं संग सड़क पर धरने पर बैठे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rwXQtG