-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी के टाउन हाल स्थित नगर निगम के सदन के बाहर गुरुवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी के सामने पार्षदों और प्रतिनिधियों ने सड़क, सीवर समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। वार्ड नंबर 34 अंतर्गत सुधाकर मार्ग की खस्ताहाल सड़क को लेकर नगर आयुक्त की गाड़ी के सामने पार्षद प्रतिनिधि मयंक चौबे धरने पर बैठ गये। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से पार्षदों की जमकर कहा सुनी भी हुई।

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

पार्षद प्रतिनिधि मयंक चौबे ने बताया खजूरी मुख्य मार्ग पिछले 5 वर्षों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों और मेयर को भी है। पत्र के माध्यम से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। नगर निगम के भ्रष्ट ठेकेदारों ने पास प्रोजेक्ट को भी नही शुरू किया। नगर आयुक्त को जनता की परवाह ही नही है।

मयंक चौबे ने कहा कि उत्तरी विधानसभा के विधायक और मंत्री रविंद्र जायसवाल का प्रतिदिन इस मार्ग पर आना जाना भी है। कांग्रेस का पार्षद होने के कारण मार्ग को नही ठीक किया जा रहा है। अन्य पार्षदों का भी आरोप है कि कई वार्डों में सीवर का पानी बह रहा है। पीने का पानी गंदा मिल रहा है। जिसकी कोई सुनवाई नही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दूसरे पार्षदों का आरोप, सीवर का पानी पीने को जनता मजबूर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wni3DX