-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

24 घंटे के अंदर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस घट गया है। मंगलवार रात को हुई बारिश ने अधिकतम तापमान का पारा 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया है। सोमवार को तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जानकारों का मानना है कि कश्मीर की ओर से आ रही हवाओं की वजह से बारिश हुई है। तीन दिनों के अंदर ठंड के और बढ़ने के आसार है।

रात के समय तापमान में और गिरावट के आसार

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पर्वतीय इलाकों से हवाओं का रुख पूर्वांचल की ओर हुआ है। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। वर्ष 2020 में मंगलवार को तापमान से सबसे ज्यादा पांच डिग्री तक का गिरावट देखने को मिला है। गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ने के आसार है।

वही इस बार निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था भी कही देखने को नही मिल रही है। एक माह पहले निगम ने लड़की के लिए टेंडर निकाला था। किसी आपूर्तिकर्ता के टेंडर न भरने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। निगम के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अलाव की कुछ व्यवस्था करायी है। निगम द्वारा नौ रैन बसेरों की व्यवस्था को भी बुधवार दोपहर तक ठीक किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काशी के घाटों और सड़कों पर कोहरा देखने को मिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p94swz