-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कप्तान टिम पेन को थर्ड अंपायर की ओर से रन आउट नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया। वॉर्न ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैं थर्ड अंपायर की ओर से टिम पेन को रन आउट नहीं दिए जाने से हैरान हूं। मेरे विचार से उनका बैट क्रीज के अंदर आया नहीं था।"

##

क्या हुआ था

मैच के 55 वें ओवर में कैमरून ग्रीन ने शॉट खेल कर रन के लिए दौड़े। ग्रीन ने पहले मना किया, फिर रन के लिए आगे बढ़ गए। जिसके बाद पेन भी रन के लिए दौड़ पड़े। उसी समय बॉल विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ में पहुंची। उन्होंने बिना देर किए हुए स्टंप्स बिखेर दिए। टीवी रिप्ले में साफ नजर आया कि पेन का बैट क्रीज के ऊपर था। नियमों के मुताबिक, अगर किसी बल्लेबाज का बैट क्रीज लाइन के ऊपर होता तो वो आउट होता है। लेकिन थर्ड अंपायर ने पेन को रन आउट नहीं दिया।​​​​​​​

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 195 रन बनाए
टिम पेन ने पहली पारी में 13 रन बनाए। आर अश्विन के गेंद पर उनका कैच हनुमा विहारी ने पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन ने 132 गेंद पर 48 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन पहली पारी के 55 वे ओवर में रनआउट हुए। लेकिन थर्ड अंपायर ने रन आउट नहीं दिया। पूर्व स्पिन शेन वॉर्न ने थर्ड अंपायर के निर्णय को गलत बताया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mPAuvJ