उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले किस प्रकार बुलन्द हैं इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक शिकायत पर पहुंची पुलिस को एक युवक ने पेड़ की डाली तोड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह सब नजारा वहां मौजूद ग्रामीण ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया। जिसे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला झांसी जिले के बरुआसागर थाना अंतर्गत ग्राम फुटेरा का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गौड़ बाबा का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण ग्रामीणों द्वारा कराया गया है। आज सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई एक युवक ने मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर दबंग ने हंगामा शुरू कर दिया।
पेड़ की डाली तोड़कर युवक ने कर दिया दरोगा पर हमला
इसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर कार्यवाही की। अभी पुलिस कार्यवाही कर ही रही थी कि तभी आरोपी युवक ने पेड़ की डाली तोड़कर दरोगा साहब को पीटना शुरू कर दिया। यह नजारा वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पीटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे ऊपरी चक्कर है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LjKXTg