उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने झूंसी थाना क्षेत्र के कटका इलाके में शनिवार रात चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जौनपुर की रहने वाली युवती
जौनपुर की एक आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती को कौशांबी का जितेंद्र नाम का युवक काम दिलाने के बहाने शनिवार को झूंसी के कटका स्थित एक होटल लाया। इस दौरान उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर पीड़िता सीधे झूंसी थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता की बात सुनकर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
काम दिलाने के बहाने किया शोषण
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस कौशाम्बी, प्रयागराज में दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो पीड़िता को कई दिनों से लाकर होटल में रखा गया था। काम दिलाने के नाम पर उसका युवकों ने शोषण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ng5oyo