-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। शाेएब अख्तर का एक पुराना वीडियो इसी सिलसिले में नई कड़ी है। यह वीडियो जुलाई 2019 का है। इसमें शोएब कश्मीर और भारत पर हमले की बात करते नजर आते हैं।

अख्तर ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी से इस इंटरव्यू में कहा था- गजवा-ए-हिंद जगह लेगा। अटक नदी दो बार खून से लाल होगी। अफगानिस्तान की फौजें अटक तक पहुंचेगी। उज्बेकिस्तान से टोलियों में लोग आएंगे। तब कश्मीर फतह करेंगे। उसके बाद आगे निकलेंगे।"

पहले भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं

अख्तर से पहले भी कई खिलाड़ी भारत के खिलाफ बयान देते रहे हैं। वर्तमान में पाकिस्तानी टीम के सदस्य हसन अली ने कुछ महीने पहले वाघा बॉर्डर पर भड़काऊ हरकतें की थीं। शाहिद अफरीदी ने नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पहले भी सुर्खियों में रहे शोएब
शोएब पहले भी विवादित बातें कह चुके हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के संन्यास पर उन्होंने पिछले दिनों एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'अगर आप मुझे आमिर को 2 महीने के लिए सौंप दें, तो हर कोई उन्हें पहले की तरह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देख सकेगा। मैं उन्हें वह गुर सिखाऊंगा, जो मैंने उन्हें 3 साल पहले सिखाया था। आमिर वापसी कर सकते हैं।' एक भारतीय टीवी कॉमेडी शो में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को लेकर तंज कसे थे। इसका पाकिस्तान में काफी विरोध हुआ था। कुछ दिनों पहले उन्होंने पीसीबी के एक अफसर को नौटंकीबाज कह दिया था। इसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। अब यह मामला अदालत में है।

उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद न्यूजीलैंड के हेल्थ अफसरों की ओर से सीरीज रद्द करने की धमकी पर कहा था- कमाई न्यूजीलैंड को होना है, पाकिस्तान को नहीं। एक अन्य बयान में उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे महान देश बताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अधिकतर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहते हैं। उनका एक साल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर और भारत पर हमले की बात कर रहे हैं। - फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hhLaC7