-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में गाय बचाओ यात्रा निकालते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया हैं। लल्लू सिंह ने कहा प्रदेश में गोशालाओं में गाय भूख प्यास से मर रही हैं। गोवंश की मौतों को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सीएम को पत्र लिखा था ।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ललितपुर के ग्राम दैलवारा से गाय बचाओ यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा गांव से शुरू होकर सड़क पर पहुंची थी। इसी दौरान एडीएम व एएसपी ने उन्हें रोक लिया। जब अजय सिंह लल्लू नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

गोवंश की अस्थियों लेकर चित्रकूट जा रहे थे लल्लू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने कहा कि गोशालाओं में गोवंश भूख से मर रहे हैं। हम गोवंशों की अस्थियां लेकर चित्रकूट जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 18 दिसम्बर को ग्राम सौजना में एक दर्जन से अधिक गोवंशों के शवों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था।

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की ग्राम पंचायत सौजना में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में हुई दस गायों की मौत के बाद उनके शवों का समय पर निस्तारण नहीं किए जाने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी सहित 9 लोगों पर गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर दो दिन पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था।

पशु चिकित्सा अधिकारी ललितपुर डा.कृष्णा शाक्य पुत्र रामगोपाल ने थाना सौजना में दी तहरीर में बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा सौजना में मण्डी में अस्थाई गौशाला संचालित की जा रही है। उक्त आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ललितपुर के ग्राम दैलवारा से गाय बचाओ यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा गांव से शुरू होकर सड़क पर पहुंची थी। उसी समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aHLUPL