-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाले मस्जिद का डिज़ाइन शनिवार को लांच कर दिया गया। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने वर्चुअल संवाद के जरिये डिजाइन लांच किया है। ख़ास बात यह है कि, मस्जिद में गुम्बद नहीं होगा। परिसर में मस्ज़िद के अलावा म्यूज़ियम, अस्पताल, लाइब्रेरी और कम्युनिटी किचन बनाया जाएगा। 200 से 300 बेड का हॉस्पिटल परिसर में होगा। हाईटेक तरीके से मस्जि़द डिज़ाइन किया गया। मस्जिद निर्माण नक्शा पास होने के बाद होगा, अगर अप्रूवल हुआ तो 26 जनवरी से शुरू करेंगे, नहीं तो 15 अगस्त को शुरुआत होंगी।

वर्चुअल संवाद के जरिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन में यह तय हुआ है कि सबसे पहले स्वाइल टेस्टिंग होंगी, फिर नक्शा पास होगा, उसके बाद नींव रखी जाएगी। अनुमानित माना जाए तो हॉस्पिटल लगभग 100 करोड़ का बन सकता है। मस्जिद, हॉस्पिटल, म्यूजियम सबकी नींव एक साथ रखी जाएगी।

एक साथ 2 हजार लोग पढ़ सकेंगे नमाज

एसएम अख्तर ने कहा कि, मस्जिद में डोमनुमा मस्जिद होंगी। 2000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे, मस्जिद में दो फ्लोर होगा, सोलर एनर्जी यूज़ होगा, मस्जिद 3500 स्कवायर मीटर में होंगी। हॉस्पिटल 24,150 स्कवायर मीटर में बनाया जाएगा। बजट की कोई लिमिट नहीं है, मस्जिद 6 माह में बन सकती है हॉस्पिटल में एक साल लग सकता है लेकिन उम्मीद है दो साल में बनकर तैयार होगी। अनुमानित कीमत बताना मुश्किल है, टेक्निकली सोइल टेस्टिंग होगी, नक्शा पास होगा, इसमें महिलाओं के लिए अलग स्पेस होगा।

अतहर हुसैन-ट्रस्ट के सचिव- प्रवक्ता के अनुसार, अनुमानित लागत अभी तय नहीं, क्राउड फंडिंग इनवाइट नहीं किया गया। मस्जिद निर्माण नक्शा पास होने के बाद होगा, अगर अप्रूवल हुआ तो 26 जनवरी से शुरू करेंगे। कोई बड़ा फंक्शन नहीं होगा। अगली तारीख 15 अगस्त होगी यानी 26 जनवरी या 15 अगस्त से मस्जिद निर्माण का काम शुरुआत करेंगे। सिर्फ हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट 100 करोड़ का होगा, मस्जिद का नाम किसी बादशाह या राजा के नाम नहीं होगी।

मस्जिद के नाम पर चर्चा हुई, नई रवायत नहीं शुरू होगी

वर्चुअल संवाद में यह तय हुआ कि यानी सीएम योगी को नहीं बुलाएंगे, जब सुविधाओं को शुरू करेंगे तो सभी को न्यौता होगा उसमें सूबे के सीएम और आम लोग भी होंगे। अतहर हुसैन सचिव ट्रस्ट का कहना है कि, ईको फ्रेंडली होगी। मस्जिद, बैंक डिटेल्स है जो मदद करना चाहे करें, लोग जुड़ रहे है। हॉस्पिटल 4 फ्लोर का है, 200 बेड का हॉस्पिटल होगा, चैरिटी का मॉडल हॉस्पिटल होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मस्जिद का डिजाइन शनिवार को लांच किया गया। इसका नक्शा जल्द ही पास किया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ykKsD