-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के जिलों में ठंड का दौर जारी है। दो दिन से सुबह के समय छाया घना कोहरा कड़ाके की ठंड के अहसास को और तेज कर रहा है। कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन भी रेंगते नजर आते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस आसपास ही बना रहेगा।

मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही ठंड का दौर तेज हो गया है। रात में आ रहा कोहरा दिन में दोपहर तक अपना असर बनाए रखता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन सुबह के समय कोहरा दिखाई देने की संभावना बनी रहेगी। जिस कारण दिन का तापमान अधिकतम 26 ​डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास तेज होगा। दिन में चल रही सर्द हवाएं भी कड़ाके की ठंड के अहसास को कम नहीं होने दे रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जल्द हो सकती है हल्की बारिश
बुधवार की सुबह छाए घने कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि ​विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ यूपी शाही का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी बनी है। मौसम विभाग के मुता​बिक दिन में मौसम फिलहाल साफ रहेगा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आरएस सेंगर के मुताबिक, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास भी तेज होगा। ऐसे में ठंड से बचाव भी जरूरी है। बीमार और बुजुर्गों के अलावा छोटे बच्चों को ठंड से बचाकर रखना होगा। डॉ आरएस सेंगर ने बताया कि इस बार मौसम विभाग ने सर्दी का दौर लंबा चलने और अधिक ठंड पड़ने की संभावना जतायी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के मेरठ में सुबह कोहरे की चादर देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m2GsZM