-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मंगलवार की रात हुए एक हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कम्युनिटी हेल्थ वर्कर (CHO) की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जखौरा मार्ग पर देर रात हुआ हादसा
तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्राम बुदावनी में CHO के पद पर तैनात गंगापुर शहर, राजस्थान निवासी पंकज शर्मा (32 साल) मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके साथ हिंगोरा में तैनात CHO अतुल शर्मा भी थे। बैठक खत्म होने के बाद दोनों एक कार से तालबेहट लौट रहे थे। जब वे कस्बा तालबेहट के निकट जखोरा मार्ग पर स्थित तरगुवा के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई।

इसके चलते कार सवार पंकज व अतुल दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पंकज शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरे CHO की हालत स्थिर
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश दुबे ने बताया कि मृतक CHO अपने पुत्र व पत्नी के साथ तालबेहट में ही निवासरत थे। परिवार को भी सूचना दी गई है। वहीं, दूसरे CHO अतुल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक पंजक राजस्थान के रहने वाले थे।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WDsSSD