-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

पहाड़ों की बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में ठंड प्रचंड होती जा रही है। रविवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम पारा 4 डिग्री और बाराबंकी‚ रायबरेली‚ शाहजहांपुर व मुजफ्फरनगर में न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में ठंड के तेवर और तल्ख होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शीतलहर चलेगी और तड़के घना कोहरा पड़ेगा। राज्य के अधिकतर इलाकों में सर्द हवाओं और गलन के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम तक आंका जा रहा है।

अलाव का सहारा लेकर लोग ठंड से निजात पा रहे।

बाराबंकी रहा सबसे सर्द जिला

रविवार की रात में बाराबंकी में न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ, जो सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे था। ठंड और कोहरे से कई स्थानों पर जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मुरादाबाद‚ वाराणसी‚ प्रयागराज और झांसी मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गोरखपुर‚ अयोध्या‚ लखनऊ‚ बरेली‚ मुरादबाद‚ मेरठ‚ प्रयागराज और कानपुर मंडल में तापमान सामान्य से कम रहा।

लखनऊ में ठंड ने किया बेहाल, दो दिन बाद मौसम में बदलाव के आसार

राजधानी में कड़ाके की ठंड का ऐसा आलम है कि दिन की धूप भी बेअसर हो गई। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट हो रही है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण लोग धूप की तलाश में छतों पर निकले लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही मिली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का सितम दिन में दस बजे तक जारी रहा। दस के बाद कोहरे में हल्की कमी जरूर हुई लेकिन मौसम पूरी तरह खुला नहीं। करीब 11 के बाद धूप भी निकली‚ लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड का मिजाज इसी तरह का रहेगा। 22 दिसंबर के बाद मौसम में हल्का परिवर्तन हो सकता है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम होकर चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा।

गर्म कपड़े भी नहीं दे रहे राहत।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की है। यहां ट्रामा सेंटर के बाहर ठहरे तीमारदारों पर सर्द रातें भारी पड़ रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h5K9wS