-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उधर, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मीटिंग चल रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियां भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर रही हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता आज पैदल, साइकिल और बाइक यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अपडेट्स...

  • शाहजहांपुर में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान को उनके सदर बाजार स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर पाकर तमाम कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस लाइन लाया गया है।
  • प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं होता, तब तक समाजवादी किसान सड़कों पर उतरकर किसान के साथ खड़ा होगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करेगा।
  • जौनपुर में सपा के पूर्व राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव, विधायक लकी यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को बाजार थाना क्षेत्र के मंगलम के लॉन के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • फतेहपुर में सोमवार को सपा कार्यकर्ता सदर कोतवाली के नहर कॉलोनी के पास किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर सपाइयों को धरना स्थल से जबरन उठाकर धरना खत्म कराया और सभी को हिरासत में लिया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हैं। सुबह सर्किट हाउस में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। इस दौरान धक्का देकर कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का दरवाजा तोड़ दिया।
  • चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। यहां सपाइयों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं गिरफ्तार किया है। सभी को नवीन मंडी स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया है।
यह फोटो आजमगढ़ की है। यहां सर्किट हाउस में उमड़े सपा कार्यकर्ता।

बेहरमी से पीटते हुए सपा कार्यकर्ताओं को ले गई पुलिस
राजधानी लखनऊ में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय जा रहे थे। इससे पहले ही नगर कार्यालय व अलग-अलग इलाके में रोक कर हिरासत में लिया गया। लेकिन तमाम कार्यकर्ता भीड़ की शक्ल में डीएम कार्यालय का घेराव करने अचानक निकल पड़े। पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोकना चाहा, लेकिन कार्यकर्ता उग्र हो उठे। बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया।

ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि, किसी भी विधायक-सांसद के आवास के घेराव की अनुमति नहीं है। अब तक पूरे प्रदेश में शांति बनाए रखने का पूरी सतर्कता बरतने के साथ उपद्रव और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।

थाने स्तर पर मजिस्ट्रेट लगाए गए

पूरे प्रदेश में 140 कंपनी पीएसी की तैनात किया गया है। 8:00 बजे से सभी अधिकारी भ्रमण पर है। 9 रेंज के आईजी भी अन्य जिलों में भेजे गए हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार खुद सभी जिलों के अफसरों से हालात की रिपोर्ट ले रहे हैं। ज्ञापन लेने के लिए थाने स्तर पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। यहां सपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकते पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qThS1g