-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब वे संकट में पड़े तो बड़े भाई की तरह उबारा। बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रहे जेटली 1999 से 2013 तक DDCA के अध्यक्ष रहे। उनके बाद रजत शर्मा DDCA प्रेसिडेंट बने। उन्होंने इस्तीफा दिया तो जेटली के बेटे रोहन को बिना विरोध अध्यक्ष चुना गया।

'जेटली जी हर सवाल का सटीक जवाब देते थे'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'जेटली जी मोदी के अनन्य साथी रहे। जेटली जी तर्कों के साथ संसद में बात रखते थे। भारत की आर्थिक गति तेज करने का काम उन्होंने किया। सालों तक संसद में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया। लोगों को साथ लेकर चले। जेटली जी बहुत तार्किक नेता थे। हर सवाल का सटीक जवाब देते थे।'

'जेटली जी ने पर्दे के पीछे रहकर IPL का मजबूत ढांचा बनाया'

अमित शाह ने कहा, 'जेटली जी ने पर्दे के पीछे रहकर IPL का मजबूत ढांचा बनाया। एक समय था जब बच्चा क्रिकेट खेलने जाता था तो माता-पिता कहते थे कि पढ़ाई कौन करेगा। आज बच्चे क्रिकेट को करियर बना रहे हैं। वे मुझसे उम्र में बड़े थे, जब मैं संकट में पड़ा तो बड़े भाई की तरह मुझे उबारा। लोग क्या कहेंगे, इस बात को छोड़कर मेरी मदद की।'

'जेटली जी ने देश में खेल के लिए माहौल बनाया'

अमित शाह ने कहा, 'क्रिकेट में दो तरह का योगदान होता है। एक- जो खेलकर देश को सम्मान दिलाते हैं। दूसरे वे जो खेलने के लिए माहौल बनाते हैं। जेटली जी ने खेल के लिए माहौल बनाया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ps1RxF