-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बेंगलुरु, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा दिए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान को पूरे कर्नाटक में खराब प्रतिक्रिया मिली। हालांकि यह शनिवार को बेंगलुरु, बेलागवी, चित्रदुर्ग और कोप्पल जिलों में आशिंक रूप से सफल रहा। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में ट्रांसपोर्ट सेवाएं अप्रभावित रहीं।

ऐसी खबरें थीं कि कुछ बदमाशों ने शनिवार सुबह बेंगलुरु-तमिलनाडु सीमा पर स्थित अत्तिबेले और चंदापुरा जैसे इलाकों में बसों पर पथराव किया। प्रो-कन्नड़ संगठनों के साथ कई टैक्सी ड्राइवरों की यूनियनों और ऑटो-रिक्शा चालकों की यूनियनों ने बंद को समर्थन दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने शहर के यात्रियों को राहत देते हुए सुबह के समय बसों का संचालन किया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार रात को कुछ उपद्रवी तत्वों को थाने में बिठा लिया था। बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में 24 पुलिस स्टेशनों में पुलिस ने 100 से अधिक उपद्रवियों को पकड़ा।

बता दें कि करीब 1,000 समर्थक कन्नड़ संगठनों ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा एक पखवाड़े पहले कर्नाटक मराठा विकास बोर्ड के गठन के अपने फैसले की घोषणा करने के बाद बंद का आह्वान किया था। कन्नड़ कार्यकर्ताओं की हमेशा से सीमावर्ती जिले बेलागवी में मराठों के साथ संघर्ष रहा है और वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं। वे राज्य सरकार से मराठा बोर्ड के गठन के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

येदियुरप्पा और गृह मंत्री बासवराज बोम्मई दोनों ने कई बार कन्नड़ संगठनों से बंद के योजना को वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन वे अड़े रहे और राज्यव्यापी बंद किया।

एसडीजे/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Karnataka bandh call did not get good response
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JQujKh