-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

मेरठ के परीक्षित गढ़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश की वजह सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के होली वाला मोहल्ला में राशिद अहमद अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि गुरुवार शाम गृह क्लेश के कारण राशिद और उसकी पत्नी रिहाना ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में दंपती के अलावा 10 साल का अफरान, 7 साल का हैदर और 4 साल की आयत शामिल है। रिहाना मृतक राशिद की दूसरी पत्नी थी। उसके दोनों बेटे पहली पत्नी से थे जबकि बेटी दूसरी पत्नी रिहाना से थी। राशिद पेशे से मजदूर था।

शुरुआती जांच में घरेलू विवाद आया सामने

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की वजह के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आयी है। राशिद का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को गला घोटकर मारने की बात सामने आयी है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है, टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के मेरठ में गुरुवार देर शाम को एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCi5B6