-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार तड़के रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। रेलवे यात्रियों की सूचना पर RPF और GRP के कर्मियों ने दमकल विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया है। इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं है। सिर्फ रेलवे की संपत्ति को नुकसान हुआ है। ट्रेन के इंजन में आग कैसे लगी? इसका पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अग्निकांड की जांच की जाएगी।

अधिकारी आग बुझाने के बजाय वीडियो बनाने में जुटे
दरअसल, शहर के रहने वाले लक्ष्मीकांत रविवार तड़के सिटी रेलवे स्टेशन पर अजमेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रह रहे थे। तभी उन्हें स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के इंजन से आग लपटें उठती हुई दिखाई दी। उन्होंने तत्काल पुलिस कर्मियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मी आग को आग बुझाने में जुट गए। वहीं कुछ अधिकारी बन्दोबस्त करने की बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों के गैस खत्म हो गए लेकिन लपटें शांत नहीं हुई। इसके बाद कर्मियों ने बाल्टी से पानी भरकर धधक रही आग पर डालना शुरू किया। तब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।

कोई हताहत नहीं, सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान

फायर ब्रिगेड इंचार्ज अजीज खान ने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। हम लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जांच के बाद नुकसान का होगा आकलन

रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि कोरोनावायरस की वजह से ट्रेन यातायात बंद है। जिसकी चलते ये ट्रेन काफी समय से यहां पर खड़ी थी और अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के इंजन में आग लग गई। कितनी संपत्ति का नुकसान है, इसका जांच के बाद आकलन हो पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो शामली सिटी रेलवे स्टेशन की है। यहां एक ट्रेन के इंजन में रविवार तड़के आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KXlMFM