-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में शामली जिले के गांव खंद्रावली में गन्ने के बांड को पर्ची को लेकर हो रही मीटिंग में दो पक्षों में हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक मृतक ग्राम प्रधान पद का का उम्मीदवार था। मृतक और आरोपी दोनों आपस में चाचा भतीजा हैं जिनका पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला सामने जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली का है जहां पर किसानों के गन्ने के बांड की पर्ची को लेकर गांव से थोड़ी दूर मीटिंग चल रही थी। जहां पर पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह व प्रधान पद के उम्मीदवार कर्मवीर के बीच बांड की पर्ची को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सोमपाल ने अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिसमें राहुल और कर्मवीर को गोली लग गई। आनन-फानन में उनको शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर राहुल की दर्दनाक मौत हो गई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अधिकारी एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में दो पक्षों में मीटिंग करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने 2 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक पक्ष की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे को हाय सेंटर रेफर कर दे गया। पुलिस टीम बनाकर जल्दी मामले की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी केशामली में गन्ने की पर्ची को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nD1U9A