-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर चल रहा UP के भारतीय किसान यूनियन (BKU- भानू गुट) ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ ने शनिवार की रात किसान संगठनों से बात की। किसानों और सरकार के बीच कृषि आयोग के गठन को लेकर सहमति बनी है। इसके बाद किसान नोएडा के सेक्टर 14A चिल्ला बॉर्डर से हट गए। यहां किसान बीते एक दिसंबर से आंदोलन कर रहे थे।

शनिवार रात दिल्ली में राजनाथ सिंह ने किसान नेताओं से बात की।

शनिवार रात किसानों के साथ बैठक

दरअसल, चिल्ला बॉर्डर पर बीते 12 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार रात दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठक की थी। दोनों पक्षा के बीच लंबी वार्ता चली। BKU भानू गुट ने मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष 18 सूत्रीय मांगे रखी। इन मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य या MSP का जिक्र नहीं है। किसानों की सहमति मिलने के बाद देर रात करीब 11 बजे बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटा दिए गए। जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए लोगों ने इस रोड का इस्तेमाल किया। अभी तक चिल्ला बॉर्डर बंद होने के कारण लोगों को DND और कालिंदी कुंज होकर जाना पड़ रहा था।

सड़क पूरी तरह से खुली

नोएडा के उप पुलिस आयुक्त (DCP) राजेश एस ने बताया कि किसानों ने प्रदर्शन स्थल को खाली कर दिया गया है। सड़क पूरी तरह से खुल गई है। कुछ प्रदर्शनकारी अभी भी वहां हैं, लेकिन वे भी जल्द इसे खाली कर देंगे।

अंतिम फैसला आज संभव

BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद हम लोगों ने चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया है। आगे की रणनीति को लेकर निर्णय रविवार की दोपहर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो दिल्ली-नोएडा बॉर्डर की है। यहां किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। इसके चलते फोर्स ने बैरिकेड हटा दिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oJrYQk