-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन आउट होने से पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न दुखी हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,“महान बल्लेबाज विराट कोहली को रन आउट होते देखना निराशाजनक। उनके रन आउट होने से मैं निराश हूं। क्रिकेट लवर्स के लिए भी यह शर्मनाक है।”

एडिलेड पर खेले जा रहे पहला डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 244 रन ही बना सकी थी। कप्तान विराट 74 रन पर रन आउट हो गए थे। उन्होंने 180 गेंद का सामना किया था। कोहली को अजिंक्य रहाणे ने रन आउट करा दिया था। मैच के 77 वेंं ओवर मे नाथन लायन की आखिरी गेंद पर रहाणे ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेल कर कोहली को रन के लिए बुलाया। कोहली पिच के मध्य तक पहुंच गए थे। तभी रहाणे ने रन लेने से मना कर दिया। कोहली क्रीज के बीच में ही रह गए और वे रन आउट हो गए।

कोहली ने बनाया सबसे ज्यादा रन

कोहली पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 180 गेंद का सामना कर 74 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंद का सामना कर 43 रन और अजिंक्य रहाणे ने 92 गेंद का सामना कर 42 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 74 रन बनाए थे। वे रन आउट हो गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3muyUze