-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार की रात ठंडी रोटी परोसने के विवाद में एक होटल मालिक को दबंगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने होटल मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है। सीनियर एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बस अड्डे के सामने ज्योति होटल के नाम से अवधेश यादव ढाबा चलाते हैं। रात 11:30 बजे के आसपास दो लड़के आए। खाने के दौरान ठंडी रोटी देने को लेकर होटल के मालिक अवधेश यादव और दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि युवकों ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होटल के मालिक अवधेश यादव को गोली मार दी। गोली अवधेश की दाहिने जांघ में लगी है।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जिला अस्पताल में भर्ती होटल मालिक की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीनियर एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nKIYFK