-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

फिल्म सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग इन दिनों वाराणसी के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। शनिवार सुबह राम नगर किले के बाहर सेट लगते ही फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के बीच जॉन अब्राहम की एक झलक पाने को लोग बेकरार दिखे। जॉन अब्राहम देसी लुक में धोती, कुर्ता और सफेद पगड़ी पहने नजर आये तो लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएसी, पुलिस और बाउंसर भी लगाये गए हैं।

30 दिसंबर तक काशी में होगी शूटिंग

कुछ दिनों पहले जॉन अब्राहम इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शिवाला घाट पर घायल भी हो गये थे। ककरमत्ता स्थित एक अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने अपने हाथों का एक्सरे भी करवाया था। नार्मल चोट से उबर कर जॉन फिर से शूटिंग के लिए लौट आये हैं।

बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर तक काशी में शूटिंग चलेगी। इस दौरान फिल्म से जुड़े कई बड़े कलाकार भी आयेंगे। ठंड के मौसम में जॉन का एक्शन सीन देख कर लोगों को पसीना आ रहा है। शिवाला घाट पर एक्शन के दौरान ही कोई साथी जॉन के हाथों पर गिर गया था जिससे वो घायल हो गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारी सुरक्षा के बीच सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग वाराणसी में हो रही है। कल जॉन अब्राहम ने चेतसिंह घाट पर एक्शन सीन शूट था। देसी लुक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ptRwkZ