-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने डाक विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के घर में लूटपाट की। बदमाशों ने पार्सल रिसीव करने के बहाने में बुजुर्ग को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। इसके बाद लाखों के जेवरात और 10 हजार रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। बुजुर्ग पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले घर की रैकी की थी। बुजुर्ग वारदात के वक्त घर पर अकेला था।

पेन लाने के लिए घर के भीतर जाना कर्मचारी को पड़ा भारी
गाजीपुर थाना क्षेत्र में इंदिरानगर के सेक्टर-19 में रहने वाले श्रीचंद चौबे सोमवार रात घर पर अकेले थे। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। श्रीचंद के बाहर निकलने पर युवकों ने कहा कि वे डाक विभाग से एक पार्सल लेकर आए हैं। श्रीचंद यह सुनकर कमरे से बाहर निकल आए। तभी एक बदमाश ने कागज थमाते हुए पार्सल रिसीव करने के लिए कहा। श्रीचंद ने पेन मांगा तो युवकों ने कहा कि उनके पास कलम नहीं है। आप ही लेते आइए। श्रीचंद कलम लाने के लिए भीतर कमरे में चले गए। उनके पीछे-पीछे एक बदमाश भी घर में दाखिल हो गया।

वहीं, दूसरे बदमाश ने गेट बंद कर दिया और वह भी श्रीचंद के पास पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने श्रीचंद को बंधक बना लिया। विरोध पर उनकी पिटाई की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद श्रीचंद को बदमाशों ने बंधक बना लिया और फिर घर की तलाशी लेने लगे।

पांच अंगूठी और सोने की चेन लूट ले गए
पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने पांच सोने की अंगूठी, एक चेन, तीन मोबाइल फोन, एक चांदी का गुच्छा और 10 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गाजीपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

रैकी कर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

DCP उत्तरी ने बताया कि एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर दो लड़के डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए और जेवरात और नकदी लूटी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रैकी कर घटना को अंजाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। घर में लूट की वारदात के बाद बिखरे सामानों को देखता पीड़ित।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pzfACK