-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंगलवार की रात रंजिशन कांग्रेस नेता और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित मृतकों के परिवार वालों ने आरोपित के घर को आग के हवाले कर दिया। इससे आरोपित के पड़ोसियों के भी मकान लपटों की चपेट में आकर राख हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को आग बुझाने के साथ शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति है। फोर्स तैनात है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

आरोपी के घर की आग ने पड़ोसियों का भी घर जलाया
पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव निवासी अशोक पटेल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे थे। गांव निवासी कमलेश रैकवार अशोक के घर के सामने पहुंचा। वह वहीं शराब पीने लगा और गाली-गलौच कर रहा था। अशोक ने इसका विरोध किया तो कमलेश रैकवार अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिसमें कांग्रेस नेता अशोक और उसके भतीजे शुभम को गोली लग गई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इससे दो पड़ोसियों के घर पर भी जलने लगे। गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गांव में फोर्स तैनात।

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का हुआ गठन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश स्वरूप पांडे, सीओ रजनीश यादव एवं पहाड़ी थाना प्रभारी ने गांव में पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो चित्रकूट की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पड़ताल की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNg7x0