किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार सुबह पूर्वांचल के कई जिलों सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सांकेतिक तौर पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर तालेबंदी भी कर दिया। वहीं मिश्री पोखरा इलाके में सपा नेता रविकांत और संदीप मिश्रा को प्रदर्शन करता देख पुलिस ने घर में ही रहने का हिदायत दिया। पहाड़िया मंडी में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इसलिए बंद का असर कुछ देखने को नही मिला।
PM मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जाने वाले मार्ग पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने बताया कि कल से ही पुलिस पार्टी से जुड़े लोगों के घर के बाहर पहरा दे रही है। सरकार अपनी बातों को भी नही रखने देना चाहती। फर्जी मुकदमों में फंसाने का डर दिखा रही है। हमारे 70 से ऊपर नेताओं को गिरफ्तार और 26 को नजरबंद कर दिया गया है।
पूर्वांचल अपडेट्स
- आजमगढ़ में पूर्व मंत्री सपा नेता बलराम यादव, दुर्गा यादव, संग्राम यादव और सपा के जिलाध्यक्ष नज़रबन्द किए गए। सभी को घर मे ही रहने का प्रशासन ने सुनाया फरमान।
- महराजगंज में सपा जिलाध्यक्ष आमीर हुसैन, आप जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल समेत कुछ नेताओं को पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया।
- वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर कचहरी के गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन। सपा पार्षद कमल पटेल को साकेत नगर से रैली के पहले गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची।
- जौनपुर में भारत बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। गली-कूचों में चाय-पान की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुल गईं। कान्वेंट स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम रही।
- गोरखपुर में प्रशासन की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में सपाई सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को पुलिस ने सुबह ही उनके घर से हिरासत में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VNuFUJ