उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एमपी इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी दोपहर 1.50 बजे से 2.05 बजे तक सिकरी गंज क्षेत्र के ग्राम नकोरा गांव में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा कर प्रगति जांचेंगे। नकोरा गांव के पास ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव होता है। नकोरा के बाद दिन में 2.25 बजे से 2.40 बजे तक घाघरा नदी पर निर्माणाधीन कम्हरिया घाट पुल का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद आजमगढ़ के रवाना हो जाएंगे।
दीक्षा भवन में पूर्वांचल के विकास पर संगोष्ठी को करेंगे संबोधित
आजमगढ़ से सीएम योगी की एक घंटे बाद वापसी होगी। सीएम अपराह्न 4 बजे शाम 5 बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में पूर्वान्चल के समग्र विकास को लेकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार-सह सेमिनार के उदघाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम गोरखपुर एम्स में शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक ‘स्वस्थ्य पूर्वी उत्तर प्रदेश-एक पहल’ संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे।
निरीक्षण कर कमिश्नर जयंती नार्लिकर तैयारियों का जाएजा लिया
कमिश्नर जयन्त नार्लिकर ने बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वेबिनार की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. राजेश सिंह, सीडीओ इन्द्रजीत सिंह, नियोजन विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर और अधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oBC3Pi