-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में अपनी बुआ के घर आए छह साल के बच्चे का शव रोहिन नदी किनारे मिला। वह 11 दिसंबर को अपनी बुआ के यहां आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था। उसी दिन शाम 4 बजे वह अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। बच्चे की तलाश में तीन टीमें भी गठित की गई थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर टोला राजा बारी निवासी अनिकेत यादव (6 साल) पुत्र चन्द राम बीते 11 दिसंबर को अपनी बुआ के घर महाराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में ब्रह्म्म भोज में शामिल होने आया था। लेकिन शाम चार बजे वह खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पहले तो उसे आस-पास खोजा। नहीं मिलने पर रिश्तेदारों के यहां तलाशा। फिर भी लापता मासूम नहीं मिला तो परिजन परेशान हो उठे और थक हारकर पनियरा पुलिस को तहरीर दी।

काम नहीं आई पुलिस की सतर्कता

इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बच्चे को बरामद करने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित कर दी। इसी बीच सोमवार सुबह अनिकेत का शव नदी के किनारे मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो महाराजगंज की है। बच्चे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gIryXE