-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफिया के तहत प्रयागराज में माफियाओं और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने का सिलसिला जारी है। आज इसी कढ़ी में प्रयागराज के सबसे खूंखार और हार्ड कोर क्रिमिनल और माफिया अतीक अहमद के खास शूटर फरहान अहमद के आलीशान मकान को आज PDA ने बुल्डोजर लगा कर ध्वस्त कर दिया। फरहान ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पहले दूसरे की जमीन कब्ज़ा की उसके बाद निर्माण करा लिया। आज पीडीए ने 3 बुल्डोजर लगा कर सभी निर्माण ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जिले के धूमन गंज के बमरौली में रहने वाले अतीक का ये शूटर फरहान हार्ड कोर क्रिमिनल है और धूमन गंज थाने का टॉप 10 अपराधी है । इसके ऊपर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है।

फरहान के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज

फरहान पर प्रयागराज और कौशाम्बी में 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है जिसमे 1 दर्जन मुकदमे हत्या से संबंधित है । इसके अलावा इस पर बलवा रंगदारी हत्या के प्रयास अपहरण के भी मुकदमे दर्ज है । इस वक्त फरहान जेल में बन्द है। अभी साल भर पहले कौशाम्बी से प्रयागराज में पेशी के दौरान फरार हो गया था बाद में पुलिस के दबाव में इसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के इलाहाबाद में शुक्रवार को माफिया अतीक अहमद के खास फरहान के घर पर चला पीडीए का बुल्डोजर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nrhlkW