-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के गंगापार के अंतर्गत झूंसी के छतनाग में शातिर अपराधी छोटन गिरी, बबलू गिरी और ऋषि भारती के खिलाफ बृहस्पतिवार को पीडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनके आलीशान मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कई थानों की पुलिस के अलावा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इन हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कई थानों में मारपीट, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास, रंगदारी, भूमि पर कब्जा सहित तमाम मामलों में मुकदमे पंजीकृत हैं।

मकान गिराने से पहले ही जारी हुआ था नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि आपरेशन नेस्तनाबूद के तहत पीडीए ने मकान ढहाने के लिए इनको नोटिस जारी किया था। फिलहाल यह सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को पीडीए की टीम कई बुलडोजर और जेसीबी के साथ छतनाग स्थित मुहल्ले में मकान ढहाने के लिए पहुंची तो हड़कंप मच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के प्रयागराज में फरार चल रहे माफियाओं के मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YZIRE