-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार खेती और किसानी को भी कार्पोरेट घरानों को सौंपने पर आमादा है। खेती बारी और किसानी को निगलने वाले कानूनों के समर्थन में खड़े नेताओं से का हुक्का पानी बंद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी के एजेंटों का लोग खुलकर विरोध करें।

रविवार को बासडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती ब्लाक के विसौली ग्राम में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें कही। चौधरी ने कहा कि अडानी अंबानी के एजेंट और उनके पेरोल पर जी रहे नेता हम किसानों में फूट डालने के लिए शासन प्रशासन की मदद से जगह जगह सम्मेलन कर रहे हैं।

रामगोविंद ने कहा कि ये लोगों को समझा रहे हैं कि खेती बारी और किसानी को अंबानी अडानी को देना लाभ का सौदा है। इन एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। इस सावधानी का सबसे आसान रास्ता है कि इनसे दूरी बनाकर रहें और इनका बहिष्कार करें।

खेती किसानी को कार्पोरेट घरानों को सौंपने पर अमादा है सरकार
नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि यह सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों, दूर संचार, हवाई जहाज और रेल की तरह खेती बारी और किसानी को भी अंबानी अडानी समूहों को सौंप देने पर आमादा है। इसके लिए ये लोग रोज नया नया झूठ बोल रहे हैं। इसके मुकाबले के जरूरी है कि हम खेती बारी किसानी करने वाले सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चोधरी ने कृषि बिल के खिलाफ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग जमकर इसका विरोध करें।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PzKlX