-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पथराव किया गया। आरोप है कि अचानक आए 40-50 समुदाय विशेष के असमाजिक तत्वों ने कार्यालय पर हमा कर कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। इस दौरान दो कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष की गाड़ी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली है। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

सोमवार की शाम चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था युवक

थाना गोविंद नगर के मसानी पुलिस चौकी क्षेत्र में RSS का कार्यालय है। यहां इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण निर्माण सामग्री बाहर सड़क पर पड़ी हुई है। सोमवार को आजमपुर निवासी चांद बाबू वहां पड़ी निर्माण सामग्री में से कुछ सामान चुराने लगा। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी चांद बाबू को छोड़ दिया।

FIR दर्ज, तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया

वह मंगलवार की शाम 40 से 50 लोगों के साथ आया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन लोगों ने कार्यालय पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दो कार्यकर्ता घायल हो गए। संघ कार्यालय पर हमले की जानकारी मिलते ही RSS, भाजपा और अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी करने में जुट गई। SP सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना गोविंदनगर में FIR पंजीकृत कर लिया गया है और 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह फोटो मथुरा की है। कार्यालय पर हमले के आरोपी भागते हुए।

हम कानून से चलते हैं, मगर लोगों ने किया हमला

वहीं, RSS के विभाग प्रचारक डॉक्टर कमल कौशिक ने बताया कि सोमवार को 2 -3 लड़के चोरी के उद्देश्य से आए थे। जिनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्योंकि RSS कानून के तहत कार्य करता है। इसी घटना के विरोध में समुदाय विशेष के लोगों ने कार्यालय पर हमला किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मथुरा की है। यहां संघ कार्यालय पर हमला करते असामाजिक तत्व।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXZ2nG