-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने वाले पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद देते हुए उनके सम्पर्क में आए लोगों से कोविड जांच कराने की अपील की है।

आगरा पूर्वी से स्थानांतरित होकर आए 2015 बैच के IPS प्रमोद कुमार ने बतौर जिले के रूप में पहली बार शुक्रवार को ललितपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन सभाकक्ष में समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक के साथ गोष्ठी की तथा प्रेस वार्ता की थी।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्वस्थ महसूस होने पर शुक्रवार की शाम ट्रूनेट से कोरोना की जांच कराई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वह होम आइसोलेशन हो गए। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने सम्पर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ललितपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैँ। उन्होंने शुक्रवार को ही जिले का कार्यभार ग्रहण किया था। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39JUgWA