-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 6 दिसम्बर को लखनऊ के थाना चिनहट अंतर्गत ओमेगा अपार्टमेंट में दारोगा के साथ लिव इन में रह रही महिला की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में ललितपुर में तैनात दरोगा को एसपी प्रमोद कुमार ने निलंबित कर दिया है। दरोगा दो माह से डयूटी से भी अनुपस्थित चल रहा था। दरोगा पर आरोप है कि उसने प्रेम विवाह करने के बाद महिला को धोखे से तलाक दे दिया था।

जानकारी के अनुसार, ललितपुर पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राहुल राठौर लखनऊ जिले के चिनहट थाना अंतर्गत ओमेगा अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर बने फ्लैट में ममता नाम की महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। 6 दिसम्बर को सुबह ममता को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी। उसे उपचार के लिए दरोगा राहुल राठौर अस्पताल ले गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में दरोगा की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही हैं।

धोखे से तलाक देने का आरोप
दरोगा पर आरोप हैं कि उसने 2013 में प्रेम विवाह किया था और उसके बाद उस महिला को धोखे से तलाक देने के बाद से दरोगा ममता नामक महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। दरोगा के विरूद्व कार्रवाई के लिए लखनऊ कमिश्नर ने ललितपुर एसपी को पत्र लिखा था । जिसके बाद ललितपुर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया हैं।

ललितपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दरोगा राहुल राठौर ने 26 सितम्बर को पुलिस लाइन में ज्वाइन किया था और 29 सितम्बर को 5 दिन की छुट्टी लेकर चला गया था। 4 अक्टूबर को वापस आना था ,लेकिन उसके बाद से वह अनुपस्थित चलने के मामले निलंबित कर दिया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उप निरीक्षक राहुल राठौर को एसपी ने निलंबित कर दिया है। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEPGuq