-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना जगदीश पुरा क्षेत्र के नगला बेर में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जुए के अड्डे से 96 हजार की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत एसएसपी बबलू कुमार की पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को मौके से दबोच लिया।

पुलिस ने जुए के फड से 96,000 रुपए की नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले कई दिनों से जुआ चल रहा था पुलिस अब पकड़े गए जुआरियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के आगरा में पुलिस ने देर रात कार्रवाई के दौरान पलिस ने छापेमारी के दौरान तीन जुआरियों को पकड़कर लगभग एक लाख रुपए की नकदी बरामद की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ORwG3