-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से मैदानी इलाके भी कांप रहे हैं। पछुआ हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप भी निकली‚ लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। शुक्रवार को शहर का पारा 5.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक ठंड का प्रकोप इसी तरह से बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के राजधानी समेत मौसम विभाग ने 40 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। रात में निकले मुसाफिर ठिठुरते दिखाई दिए। लोगों ने ठंड दूर करने के लिए अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

लखनऊ में हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.2 एक डिग्री कम रहा। दिन में अच्छी धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे बेअसर रही। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। हवा के कारण ठंड और तीखी होती जा रही है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

यूपी के उत्तर से पश्चिम के जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट
आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण मैदानी इलाकों में हाड़कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

प्रदेश के प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, बहराइच, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, आगरा, मथुरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि, कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rcgAi8